घाटमपुर ब्लाक के मकरंदपुर बांगर प्रधानी उपचुनाव की मतगणना संपन्न,9वोटों से जीत दर्ज कर जगजीवन राम निषाद को मिला प्रधानी का ताज

0
43
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर। ब्लॉक के मकरंदपुर बांगर ग्राम प्रधान इंद्रजीत निषाद की लगभग दस माह पूर्व बीमारी के चलते निधान हो गया था जिसके बाद रिक्त सीट पर उपचुनाव हुआ उपचुनाव में मकरंदपुर बांगर ग्राम प्रधान पद के लिए अंजू शर्मा, गांव निवासी जगजीवन राम निषाद, पुष्पेंद्र, अंकित, नवल किशोर, मोहित कुमार ने अपनी प्रधानी पद की दावेदारी रखी थी। उपचुनाव में कुल 4312 मतों में 2291 मत पड़े थे। जिससे लगभग 53.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। गुरुवार घाटमपुर ब्लॉक स्थित सभागार कक्ष में उपचुनाव की मतगणना संपन्न हुई।

सात राउंड में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना संपन्न हुई है। मतगणना में जगजीवन राम निषाद ने9मतों से अंजू शर्मा को शिकस्त देकर उपचुनाव जीतकर ग्राम मकरंदपुर बांगर प्रधानी का ताज हासिल किया है।जीत दर्ज करने वाले जगजीवन राम निषाद का चुनाव चिन्ह कन्नी था। दूसरे नंबर पर रही अंजू शर्मा का चुनाव चिन्ह इमली था। पुलिस ने जगजीवन राम को अपनी अभिरक्षा में घर तक छोड़ा है। आरओ राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जगजीवन राम निषाद ने अपने प्रतिद्वंदी अंजू शर्मा को मात्र मतों से हराकर उपचुनाव में जीत दर्ज की है। जग जीवन निषाद को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया

मकरंदपुर बांगर में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर देवेंद्र कुमार और रामसिंह निर्विरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत कोटरा से सदस्य पद पर उदय सिंह निर्विरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत कोरो में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर सुनीता देवी निर्विरोध चुनी गई है। ग्राम पंचायत चितौली में ग्राम पंचायत सदस्य बीना देवी निर्विरोध चुनी गई है।पतारा ब्लॉक में सात बिधनू में छ ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए,पतारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जहांगीराबाद में दो ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए है। नंदना ग्राम पंचायत में एक, सरखेलपुर ग्राम पंचायत में एक,पतारा ग्राम पंचायत में एक,ओरिया ग्राम पंचायत में एक,मूसेपुर ग्राम पंचायत में एक ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं बिधनू ब्लॉक में 6 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि उपचुनाव की मतगणना स्थल पर पुलिसबल तैनात किया गया था। साथ ही स्वयं समय समय पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।मतगणना सकुशल संपन्न हुई है। जीते हुए प्रत्याशी को पुलिस अभिरक्षा में घर तक भेजा गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here