उन्नाव।जनपद हरदोई के विकासखंड मल्लावां की जनपद की पड़ोसी ग्राम पंचायत गंज जलालाबाद के नौजवान ग्राम प्रधान व समाजसेवी अभिषेक दीक्षित को “पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन” का मल्लावां का ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
मालूम हो कि उन्नाव जनपद की पड़ोसी ग्राम पंचायत गंज जलालाबाद के नौजवान ग्राम प्रधान व समाजसेवी अभिषेक दीक्षित ने अपनी ग्राम पंचायत का चौमुखी ऐतिहासिक विकास कराया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने का भी भरसक प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने का मामला पिछले दिनों विधान परिषद में भी उठाया गया था। प्रधान के पिता नरेश दीक्षित भी प्रमुख समाजसेवी और एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए जो बीड़ा उठाया था उसे पूरी लगन व तत्परता के साथ पूरा कर रहे हैं। अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए अभिषेक दीक्षित द्वारा की जा रही समाजसेवा व ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जाने से प्रभावित होकर “पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन” हरदोई के जिला अध्यक्ष संपूर्णानंद “पूनम सिंह” ने उन्हें मल्लावां का ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। अभिषेक दीक्षित के ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे ग्राम पंचायत में हर्ष का माहौल है। सभी ग्राम व क्षेत्रवासी उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।