सांप के डसने से महिला की मौत पर मचा कोहराम

0
51
Oplus_131072

उन्नाव।दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव की रहने वाले महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर पर पहुँचे मृतक के परिजन ओर रिश्तेदार रो रो कर बेहाल होते रहे।

दही थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर मोहल्ला की रहने वाली विधवा नन्हकी देवी सुबह घर के अंदर जमीन पर लेटी हुई थी। इसी दरम्यान सांप ने उसे डस लिया। उन्हें जब एहसास हुआ तो वह डर गई। चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर परिजनों में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर घर ले आए और झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए। कुछ देर बाद ही नन्हकी देवी की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। शनिवार की दोपहर पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। उधर परिजनों ने सांप की घर मे ही तलाश की। कुछ देर बाद वह मिल गया। सांप घर के अंदर मिलने पर उसे मार दिया गया। मृतका के पति रामासरे की मौत दस साल पहले हो चुकी है। बेटा कल्लू ट्रक ड्राइवर है। मां नन्हकी देवी की मौत से आहत बेटा कल्लू व बेटी भोली, सोनी व नैना देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बेहाल होते रहे। इंस्पेक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here