ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल के छात्र- छात्राओं ने किया पौधरोपण

0
56
Oplus_131072

फतेहपुर। ब्रिलियंट ओरियंट स्कूल पक्का तालाब में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव औसाफ अहमद रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण करने व उनकी देखरेख करने का भी संकल्प लिया। छात्र-छात्रों से अपने व मम्मी-पापा के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल परिसर में एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कौमी तंजीम के प्रदेश उपाध्यक्ष औसाफ अहमद ने कहा कि पेड़ों की कटान की वजह से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। बारिश कम होने से खेती, किसानी पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे

ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल में वृक्षारोपण करते मुख्य अतिथि औसाफ अहमद व बच्चें।

लगाने का आह्वान किया। प्रबन्धक वासिफ़ हुसैन ने बताया कि स्कूल परिसर में सौ से अधिक पौधों का रोपण कराकर इतिहस रचा है। छात्र-छात्राओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बच्चों से अपने घरों और आसपास भी पौधे लगाने की अपील करते हुए साथ ही साफ-सफाई पर जोर दिया। इस मौके पर सोशल अपलिफ्ट सोसाइटी के सदस्य अशरफ हुसैन, शकील अहमद सिद्दीकी, नाजिम अली, अरशद नूर अंसारी, प्रधानाचार्य वकील अहमद, उप प्रबंधक ताहिर हुसैन, साजिद फरूकी, अयान फारूकी, तौकीर खान, इकरार अहमद, परवेज, वहाब अली के अलावा अध्यापक अफजल, आसिफ, शहजाद, सैयद ताहा अहमद, जायर जैदी, शुजा, आदिल, अजहर, सूफिया, अर्शी, फरहीन एजाज आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here