फर्जी पत्रकारों ने चिकित्सक को ब्लैकमेल करनेकी की कोशिश

0
56
Oplus_131072

बांगरमऊ उन्नाव।सुबह हो या शाम,दिन हो अथवा रात, यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ऐसे अनोखे चिकित्सक हैं, जो गरीब और असहाय मरीजों को सदैव उपलब्ध रहते हैं। किंतु बीते मंगलवार को कथित फर्जी पत्रकारों ने उन्हें स्थानांतरित करा देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जिससे नागरिकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर सुनील राठौर ऐसे अनोखे चिकित्सक हैं,जो नगर एवं क्षेत्र के गरीब मरीजों के लिए चौबीस घंटे उपलब्ध रहते हैं। जिससे उसकी लोकप्रियता जन-जन में है। ख़ास बात यह है कि डॉ राठौर मरीजों की निःशुल्क जांच के अलावा सामान्य रूप से पर्चे पर अस्पताल में उपलब्ध दवाएं और सिर्फ सस्ती जेनेरिक एवं पेटेंट दवाएं लिखने का प्रयास करते हैं। इसीलिए उनके कक्ष और आवास में मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
डॉ राठौर की सेवा के प्रति समर्पण भाव को देखकर अन्य चिकित्सक उनसे जलन रखते हैं। बीते मंगलवार को जिले के कथित तीन फर्ज़ी पत्रकार डॉ राठौर के कक्ष में आ धमके और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। दोनों फर्जी पत्रकारों ने स्थानांतरित करना देने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की। यह देखकर मौके पर मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने कथित पत्रकारों को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। तब तीनों युवक कार से नौ दो ग्यारह हो गए। इस घटना से जहां नगर के पत्रकारों में गहरी नाराजगी है। वहीं नगर एवं क्षेत्र के गरीब मरीजों में फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से अधिकारियों को ब्लैकमेल करने वाले फर्जी पत्रकारों पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here