संवाददाता,घाटमपुर।नगर के थाना क्षेत्र अशोक नगर मोहल्ला निवासी दीपा ने बताया कि उनका देवर हैदराबाद में रहकर प्राईवेट नौकरी करता है। बीते दिनों छुट्टी पर घर वापस आया था, इस दौरान रविवार सुबह युवक का घरेलू कहासुनी के बाद घर पर विवाद हो गया। जिससे गुस्साए युवक ने एसिड पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन युवक को एंबुलेंस से लेकर पहुंचे सीएचसी घाटमपुर जहां डाक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर युवक के शव को पी एम के लिए भेजा कानपुर इंस्पेक्टर घाटमपुर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है। शव को पी एम के लिए भेजा गया है।





