संवाददाता,घाटमपुर।थाना क्षेत्र के पतारा में एक ज्वैलर्स की दुकान में युवती के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी की घटना सीसी टीवी में कैद हो गई थी, घाटमपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक सफ्ताह के भीतर ही घटना का खुलासा कर युवती को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। पुलिस कार्य शैली से प्रभावित व्यापारियों ने जमकर पुलिस की सराहना की!
उ.प्र.आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि पतारा कस्बा के सिंह ज्वैलर्स की दुकान में बीते दिनों एक युवती ने जेवरात से भरा डिब्बा चोरी कर लिया था। चोरी की घटना,दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से कैद हो गई थी। दुकानदार की तहरीर पर घाटमपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसी टीवी कैमरे में कैद युवती की तलाश शुरू करते हुए घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने एक सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन पुलिस टीम ने मात्र 6 दिनो में ही चोरी का माल बरामद करते हुए युवती को गिरफ्तार कर लिया था! पुलिस क्राइम सक्रियता से प्रभावित व्यापारियों ने रविवार दोपहर घाटमपुर एसीपी कार्यालय पहुंचकर उ.प्र.आदर्श व्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को पटका पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए व्यापारी सम्मान सुरक्षा का अहसास कराते हुए घाटमपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की सराहना करते हुए कहा “थैंक्यू,घाटमपुर पुलिस।




