गंगाघाट से अंतिम संस्कार कराने के बाद घर लौट रही बस का टायर फटने से बस डंपर से टकराई, 9 यात्री घायल

0
56
Oplus_131072

उन्नाव।लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे के दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर अंतिम यात्रा की बस घाट से लौटकर असोहा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कुमेदान खेड़ा के पास बस का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। हादसे में उसमें सवार 9 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर है। घटना सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दे की असोहा थाना क्षेत्र के ग्राम कांथा के रहने वाले फतेह बहादुर सिंह पुत्र राज बहादुर, अयोध्या पुत्र पला सिंह, गौतम सिंह पुत्र जगदंबा सिंह, शिवमंगल सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह, रामखेलावन पुत्र केवल तिवारी, लाल पुत्र हरिप्रसाद, सुरेश पाटलिपुत्र कुंजीलाल, किशन सिंह पुत्र जगदंबा सिंह, मनोज सिंह पुत्र जगदंबा सिंह समेत बीस से अधिक लोग गांव में देहांत हो जाने के बाद शुक्लागंज के गंगाघाट पर गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अंतिम यात्रा बस से वापस गांव लौट रहे थे। कुमेदन खेड़ा के पास बस अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। जिसमें नौ से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट होने की सूचना पर दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है साथ ही घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी है। बताया जा रहा है हादसे में तीन युवकों की हालत गंभीर हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर में रेफर किया जा सकता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here