कानपुर। स्थित रोटरी क्लब ने सूर्य के तत्वाधान में स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका संवासिनी ग्रह में रह रही 106 बालिकाओं को उनके दैनिक आवश्यकतानुसार वस्तुओं के किट का वितरण करते हुए उनको भोजन भी कराया गया। संवासिनी ग्रह के स्टाफ के अनुरोध पर पंखों की कमी को देखते हुए 2 स्टैंडिंग फैन जल्द ही क्लब के द्वारा लगवाएं जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर व डॉ राजेश कुमार ने बच्चों को किट प्रदान करते हुए बच्चों से अपील किया कि सेवा की भावना तथा एक दूसरे की मदद करने की इच्छा हमेशा अपने मन में रखें। डॉक्टर डॉ शालिनी मोहन ने लड़कियों को साफ सफाई रखने तथा इसके ऊपर उन्हें विस्तृत जानकारी भी दिया, जिसपर लड़कियों ने ताली बजाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रो विकास अग्रवाल ने एडीएम सिटी का स्वागत किया। तत्पश्चात साथ आए हुए लोगों का भी स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रो ओमप्रकाश डालमिया,रो अनूप नेवटिया,रो अशोक खंडेलवाल,रो संजीव गुप्ता,अजय सेठिया, सुधीर गर्ग,कौशल भारतीय, दीनदयाल भारतीय,ओम प्रकाश अग्रवाल,डॉ कुणाल सहाय, गोवर्धन महेश्वरी के साथ क्लब की महिला सदस्यों ने भी भाग लिया।