दुधमुंहे बच्चे को बचाने में मां की करंट से मौत

0
47
Oplus_131072

घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र के कोरियां गांव निवासी संगीता पत्नी मुरारी30 अपने घर पर थीं इसी बीच उनका9माह का दुधमुंहा बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था पास में फर्राटा पंखा चल रहा था बच्चा खेलते हुए पंखे की तरफ सरकने लगा तभी संगीता की नजर बच्चे पर पड़ी तो संगीता ने सोंचा कि बच्चा पंखे को बच्चा अपने उपर न गिरा ले, उसको बचाने के लिए संगीता पंखे को उठाकर दूसरी जगह रखने लगी जैसे ही संगीता ने पंखे को छुआ और करंट की चपेट में आकर बेसुध होकर गिर गई तभी आनन फानन परिजन संगीता को लेकर सी एच सी घाटमपुर पहुंचे जहां इलाज के दौरान संगीता ने दम तोड़ दिया,घटना के समय पति मुरारी खेत पर थे,संगीता की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने की पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पी एम के लिए कानपुर भेजा है! कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी शव को पी एम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर आगे वैधानिक कार्यवाही की जायगी।

फोटों।मृतक संगीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here