कानपुर। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और गिरते जलस्तर को रोकने के लिए अर्मापुर विश्वनाथ पहलवान व्यायामशाला में रविवार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए बैठक हुई। इसके साथ ही परिसर में पौधरोपण किया गया। समिति के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर 51 पौधे रोपे। उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव कहा धरती को बचाने के लिए पौधे लगाकर इसका श्रृंगार करना जरूरी है। धरती पर पेड़-पौधे कम होते जा रहे हैं। प्रदूषण कम करने के लिए हम अपने-अपने घरों के आस-पास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल करें। साइकिल व इलेक्ट्रिक वाहन का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद तिवारी, संरक्षक सहबदीन यादव, महामंत्री छबीलाल यादव, दीपक यादव, रवि यादव, गांधी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजेश यादव, रामनयन यादव, हैदर अली, मनोज यादव, नरेश कुमार, सुनील यादव आदि रहे।