उन्नाव।में आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहुंचे। गंगा पुल पर लगने वाले जाम को उन्होंने गंभीरता से लिया और बोले नया पुल बनेगा।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि गंगा घाट थाना को हटाकर यहां पर बड़ा चौराहा बनाया जाए।जिससे कानपुर आने जाने वालों को कोई परेशानी ना हो। उन्नाव और कानपुर के बीच एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को गया है। जिसे इस बार के बजट में शामिल किया जाएगा।बृजेश पाठक हाईटेक सिटी ट्रांस गंगा में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पौधा रोपण में नया रिकॉर्ड बनाया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मैं उन्नाव के लोगों का कर्जदार हूं। आज मैं जहां भी खड़ा हूं। उसके पीछे आप लोग हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से उनकी चर्चा हुई है कि उन्नाव में शुक्लागंज कानपुर के बीच एक ही पुल बचा है। जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्हें बताया गया कि दूसरे पुल का प्रस्ताव भेजा गया है। बहुत ही बढ़िया पुल बनकर तैयार होगा।
इस बार के बजट में पुल का प्रस्ताव होगा शामिल
उप मुख्यमंत्री ने पुल पर लगने वाले जाम की भी चर्चा की। बोले यहां पर आए दिन जाम लगा रहता है। थाना के पास बड़ा चौराहा बनाने का प्रस्ताव लाने को कहा है। यहां पर एक चौराहा बन जाए और थाना को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए। जिससे आवागमन में सुविधा हो सके। वह हमेशा से कहते रहे कि उन्नाव का कैसे विकास हो? लखनऊ-कानपुर आगे बढ़ रहा है। उन्हें विश्वास है कि उनके सुझाव पर जिले के नौजवान जिलाधिकारी काम करेंगे। जिससे कानपुर जाने वालों को जाम से न जूझना पड़े। एक नया पुल भी बने। दूसरे पुल का प्रस्ताव भेजा गया है। उसे इस बार के बजट में शामिल किया जाएगा।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, बांगरमऊ और मोहान विधायक भी मौजूद थे।