संस्था कैडेट्स को दैवीय आपदा के दौरान जानमाल के बचाव के लिए बताया तरीका

0
69
Oplus_131072

उन्नाव।राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद संस्थापक अध्यक्ष के द्वारा आपदा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके माध्यम से जनमानस को आपदाग्रस्त के लिए जागरूक किया जाएगा। जिसमें संस्था कैडेटों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया।कैडेटों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बाढ़,भूकंप आदि आपदाओं से बचाव के लिये जागरूक किया गया।संस्था अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने सभी कैडेट्स को आपदा में साहस नहीं खोने की सलाह दी। बाढ़ के समय बचाव के कई उपायों पर प्रकाश डाला। कई बार अचानक बाढ़ आने की स्थिति में किसी ऊंचे स्थान पर शरण लेने, किसी भी हालत में तेज धार से बचने और विषम परिस्थिति में आपदा से उबरने के गुर भी सिखाये गए। उन्होंने भूकंप या मानव जनित आपदा की विस्तृत जानकारी देते हुए उससे बचाव का कई प्रकार के उपाय बताये। विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए ओलावृष्टि,भूकंप,आगजनी, सर्पदंश,सूखा,अतिवृष्टि घरेलू सिलेंडर से होने वाली आपदा पर भी जानकारी दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपना जीवन खो देते हैं परंतु ऐसे में यदि उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाए तो लोगों की जान बचाई जा सकती है। सूबेदार मेजर मनधरी दुर्गा ने तारीफ करते हुए कार्यक्रम को अधिक से अधिक आयोजित करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूबेदार मेजर मनधरी,दुर्गा बहादुर थापा, एनडीआरएफ के आशुतोष कुमार ,राजेश मुरारी ,पवन कुमार ,शिव शंकर सिंह ,दिवाकर कुमार एवं फाउंडेशन स्कूल के छात्र छात्राएं भी शामिल रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here