उन्नाव में पति ने चाकू मारकर की पत्नी की हत्या, विवाद होने पर किया गर्दन पर वार

0
50
Oplus_131072

उन्नाव।मंगलवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने पत्नी के गले पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बता दे की सदर क्षेत्र के गदनखेड़ा मोहल्ला के रहने वाले अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ पिंटू लाला मंगलवार शाम घर पर था। इसी बीच अमित का पत्नी रजनी श्रीवास्तव से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान पति-पत्नी में गाली-गलौज शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि अमित ने घर में रखी चाकू से पत्नी रजनी के गले पर हमला कर घायल कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने घर पहुंच कर देखा तो वह खून से लथपथ थी। वही लोगो ने लोगों ने घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। घायल पत्नी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है 12 साल पहले शादी हुई थी। रजनी अपने पीछे एक 8 साल का बेटा छोड़ गई। पुलिस ने आरोपी पति अमित कुमार श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here