बांगरमऊ उन्नाव।बिल्हौर कानपुर नगर के पूर्व विधायक तथा ब्लॉक बांगरमऊ के पूर्व प्रमुख कमलेश चंद्र दिवाकर के पिता स्वर्गीय विश्राम दिवाकर के पार्थिव शरीर का आज बुधवार को क्षेत्र के पवित्र नानामऊ गंगा तट पर नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र कमलेश चंद्र दिवाकर ने दी। जबकि अन्य पुत्र पूर्व प्रमुख दिनेश चंद्र दिवाकर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा वर्तमान प्रमुख सुनीता दिवाकर के पति अर्जुन लाल दिवाकर तथा बड़े भाई दुलारे लाल दिवाकर सहित सभी पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे। उनकी अंतिम यात्रा में जिले के सांसद सच्चिदानन्द साक्षी महराज, क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, पूर्व विधायक कानपुर नगर राम प्रकाश कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, बांगरमऊ चेयरमैन रामजी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन इजहार खां गुड्डू , पूर्व चेयरमैन गंजमुरादाबाद राम नरेश कुशवाहा, ब्लॉक फतेहपुर 84 प्रमुख मनोज निषाद, पूर्व प्रमुख नागेंद्र सिंह गौर, ब्लॉक गंजमुरादाबाद प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शरद अग्रवाल व चौधरी प्रमेश सिंह सहित हजारों लोग शामिल हुए।