ग्रीन फतेहपुर अभियान : परशुरामपुर में किया पौधरोपण

0
54
Oplus_131072

फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक के परशुरामपुर में मून फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्रीन फतेहपुर अभियान के तहत व्यापक रूप से पौधरोपण किया गया और लोगों को पेड़ों की सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। फैजान अहमद मून एडवोकेट ने लोगों से अपील की कि हर घर एक पेड़ लगाए ताकि आने वाले कल में हमारा पर्यावरण

 

 

परशुरामपुर में पौध रोपित करते फाउंडेशन के लोग।

 

सुरक्षित और स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि यह काम हम अपने बच्चों के लिए कर रहे हैं ताकि वे एक अच्छे वातावरण में रह सकें। कार्यक्रम में गुलजार्या, सीमा, राजू, प्रमोद, संतोष, कमलेश, दीपु, शिवम, अतीक खान, सलमान, अशफाक, पिंटू आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। इस अभियान ने पूरे क्षेत्र में जागरूकता और हरित वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here