उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह ने तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का किया लोकार्पण।

0
45
Oplus_131072

उन्नाव।जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति पर विभिन्न योजनाओं से निर्मित रू0 192.246 लाख की 12परियोनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सुंदर काण्ड का पाठ आशीष पांडेय सेवा मंडल की तरफ से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भजन कीर्तन भी हुए, जिसने वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से भर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिन्होंने जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं और उनके सफल क्रियान्वयन की सराहना की।

भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने आयोजन में शामिल सभी लोगों का आभार प्रकट किया और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की नेतृत्व क्षमता और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद की है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुंदर काण्ड के पाठ और भजन कीर्तन का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अन्य सदस्यों और अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आगामी योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस लोकार्पण समारोह ने जिला पंचायत के कार्यकाल की उपलब्धियों को उजागर किया और समुदाय के साथ उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक सिंह चंदेल, श्रीमती उपासना यादव, श्री वृजपाल सिंह ,श्री अंकुर मौर्य ,श्री शैलेन्द्र कुमार, श्री सुशील चन्द्र ,कुश सिंह, शिवेंद्र सिंह,रघुवंश मणि त्रिवेदी, रिंकू सिंह अहिरौरा, अतुल सिंह प्रधान अलीपुर, महेंद्र सिंह कांटी, बीघापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, बीघापुर ब्लॉक प्रमुख पति पवन पासवान , अंकित पांडे,आदि लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here