तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस

0
76
Oplus_131072

उन्नाव।उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु आज महीने के दूसरे शनिवार को थाना परिसर बांगरमऊ में समाधान दिवस (थाना दिवस) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन सामान्य की समस्याएं/ शिकायतें सुनी गयीं। आज प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों में जमीन जायदाद से संबंधित मामले सर्वाधिक रहे।

तहसीलदार रामाश्रय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आज फरियादियों की काफी भीड़ रही। तहसीलदार ने थाना दिवस में मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। ताकि शिकायतों की पुनरावृति न हो। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर आज फरियादियों की काफी भीड़ रही। भीषण पड़ रही उमस भरी गर्मी में समाधान दिवस में मौजूद लोगों के लिए पंखा, कूलर आदि की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। तथा पेयजल के लिए मात्र दो डब्बा पानी मंगवाकर एक दीवार पर रखवा कर खाना पूर्ति कर दी गई। लेकिन डिब्बे से पानी पीने के लिए कोई गिलास, मग आदि न होने के कारण थाना दिवस में मौजूद संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के अलावा फरियादी भी उमस भरी भीषण गर्मी व प्यास से व्याकुल दिखाई दिए। लेकिन थाना दिवस में मौजूद किसी भी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया। उमस भरी भीषण गर्मी में पानी न पी पाने की चर्चा थाना दिवस में मौजूद लोगों में रही। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद नईम खान सहित पुलिस विभाग के उप निरीक्षक/ दीवान के अलावा राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक/ लेखपालों के साथ ही नगर पालिका परिषद बांगरमऊ व नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here