फ़तेहपुर। सोमवार देर रात पुलिस लाइन परिसर के सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी उदयशंकर सिंह ने की। बैठक में सर्किल के सभी सीओ व थानाध्यक्षों व चौकी इंचार्जों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एसपी श्री सिंह ने मातहत पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को पुलिसिंग ब्यवस्था की बेहतरी समेत अपराध नियंत्रण के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिन्होंने अपराध नियंत्रण में फेल थानेदारों के पेंच कसते हुए उन्हें आदत व कार्यशैली में सुधार लाने अन्यथा की दशा में कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने सभी सर्किल सीओ व थानेदारों से अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही जारी रखने साथ ही महिला सम्बन्धित अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा, गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीट खोलने आदि की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके उपरांत एसपी श्री सिंह ने थानावार टॉप-10 अपराधियों , जेल से रिहा हुए अपराधियों का सत्यापन आदि की समीक्षा भी की। जिन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को आम जन मानस से अच्छा एवं मित्रवत ब्यवहार करने व अपराधियो अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के दिशा निर्देश दिये। महत्वपूर्ण घटनाओं में फील्ड यूनिट का प्रयोग करने की नेकसलाही भी दी। साथ ही आरक्षी बीट सूचना दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने सर्किल सीओ को पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहने के निर्देश भी दिये। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं बुजुर्गों के मान सम्मान एवं उनकी सुरक्षा पर विशेष बल दिये। इस अवसर पर एसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी विजयशंकर मिश्रा, सीओ सिटी वीर सिंह, समेत सभी सर्किलों के सीओ सभी थानों के थाना प्रभारी निरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य कर्मी मौजूद रहे।




