यूपी के फतेहपुर जिले के बकेवर कस्बे में मानवता को तार तार करने वाली घटना सामने आई जंहा टेंट हाउस में काम करने वाले दलित मजदूर के साथ गांव के दबंगो ने मामूली कहा सुनी को लेकर तालिबानी अंदाज में लोहे की रॉड और लोहे के प्लास से जमकर पीटा पैरों के नाखूनों को प्लास से नोचकर यातनाएं दिया फिर भी दिल नहीं भरा आतताइयों का तो गाड़ी में भरकर देवरी गांव के जंगल ले जॉकर उसे जेसीबी से गठ्ठा खोदकर गाड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे जिलासप्तल में भर्ती कराया जंहा उसका उपचार हो रहा है लेकिन दबंगो की पहुंच के आगे पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जिसको लेकर भीम आर्मी के मण्डल अध्यक्ष व समाजसेवियों ने मिलकर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है

जिला अस्पताल के बेड में मरणासन्न हालत में पड़े मजदूर पर दबंगो का ऐसा कहर बरपा है जिसकी कहानी सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, आपको बतादें की जगदीशपुर गांव के रहने वाले संतोष कोरी का पुत्र शिवम कोरी टेंट हाउस में काम करता है वंही किसी बात को लेकर भंडारे में कहा सुनी हो गयी जिसके बाद दबंगो ने लोहे के प्लास और रॉड से बुरी तरह पीटकर उसके पैरों के नाखून उखाड़कर तालिबानी अंदाज में तड़पते हुवे उसे अपनी कार में भरकर जंगल में जेसीबी से गढ्ढा खोदकर गाड़ने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने सही समय पर पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी जिस पर दो थानों के पुलिस फोर्स पहुँच दबंगो ले चंगुल से उसे बेहोसी हालात में अधमरा लेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था लेकिन सही उपचार और पुलिस द्वारा आरोपियों पर सख्त कार्यवाही न होने से नाराज समाजसेवियों ने अपनी आवाज उठाई जिला अस्पताल में पहुंचे उपेंद्र ( भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष)
रामसजीवन (पर्व ब्लाक प्रमुख)
चंद्र मड़ी भास्कर (एडवोकेट)
मुन्ना लोधी
के. पी. कोरी (समाज सेवी) ने कहा दलित समाज के एक मजदूर परिवार के बेटे के साथ आनन्द तिवारी और उसके साथियों ने बेरहमी से पीटकर मरनान्सन कर दिया था आज भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पल्ला झाड़ने का काम किया गया जो अत्यंत निंदनीय है।
देखे वीडियो।




