हाथरस कांड: सत्संग में गई उन्नाव की महिला की मौत, लापता बेटे को पुलिस ने खोज निकला

0
39
Oplus_131072

उन्नाव।हाथरस कांड में उन्नाव की एक महिला भी शिकार हो गई। जो अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी।जहाँ भगदड़ के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उस महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

ज्ञातब्य है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 120 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई है। जिसमें उन्नाव की एक महिला भी शामिल है। जो सिकंदरा राऊ में हो रहे सत्संग में भाग लेने के लिए अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ गई थी। सत्संग समाप्त होने के बाद भोले बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए झुकी महिलाओं के ऊपर एक के बाद एक अनुययाई गिरते चले गए। इस दौरान सेवादारों ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। जिससे लोग फिसलने लगे और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। बाबा के सत्संग में शामिल होने गई उन्नाव की महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे का भी कहीं पता ही नहीं चला। मौत की खबर मिलने के बाद पति हाथरस के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने बेटे को सकुशल खोज निकला है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here