करसुई गांव के आश्रम में बाबा की तलाश करने पहुंची कानपुर पुलिस

0
58
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।हाथरस कांड के बाबा साकार विश्वहारि कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के करसुई में आश्रम में होने की जानकारी मिलते कानपुर की बिधनू पुलिस आश्रम पर बाबा साकार विश्वहारि की तलाश करने पहुंची, पुलिस को आश्रम में सेवादार मिले। जिनसे पुलिस ने बाबा के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई जब पुलिस को यकीन हुआ की फरार चल रहे बाबा साकार विश्वहारी आश्रम में नही है। लेकिन पुलिस ने आश्रम की तलाशी ली थी, जिसके बाद पुलिस ने सेवादारों से बातचीत की, पुलिस ने सेवादारों से कहा की अगर बाबा साकार विश्वहारि उर्फ भोले बाबा आश्रम में आए तो उन्हे सूचित करें। जिसके बाद पुलिस आश्रम से वापस लौट आई थी। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह आश्रम में गए थे। उन्होंने लोगों की समस्या के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि आश्रम में सेवादार मिले थे। बाबा साकार विश्वहारि अभी तक यहां नही पहुंचे पुलिस के आश्रम से वापस लौटने के बाद सेवादार आश्रम में ताला लगाकर मौके से भाग निकले गुरुवार को आश्रम के बाहर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। हालाकि आश्रम के अध्यक्ष अनिल तोमर भी यहां पर नही मिले। वह भी कल देर शाम से फरार हो गए है। आश्रम में पुलिस के पहुंचने के बाद से क्षेत्र में लोग तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं कानपुर के नौबस्ता निवासी मोहित सचान का आश्रम की जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है, कि मनीष सचान की जमीन पर आश्रम बनवा दिया गया। अब आश्रम के द्वारा उन्हें पीछे जमीन दी जा रही है। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। कई बार थाने में शिकायत पहुंचे है। बीते दो वर्ष पहले जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी, पुलिस ने दोनो पक्षों में मारपीट की एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन अभी तक हालात पहले जस के तस बनी हुई है


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here