अहमदाबाद मंडल से चलने/गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच

0
48
Oplus_131072

गुजरात,अहमदाबाद।पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद मंडल से चलने/गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

1. ट्रेन संख्या 20954/20953 अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 06 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक अहमदाबाद से तथा 05 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से एक सामान्य श्रेणी का कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।

2. ट्रेन संख्या 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में तत्काल प्रभाव से 29 जुलाई 2024 तक बांद्रा टर्मिनस से तथा 02 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक हिसार से एक सामान्य श्रेणी का कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।

3. ट्रेन संख्या 22958/22957 वेरावल-गांधीनगर कैपिटल-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में तत्काल प्रभाव से 31 जुलाई 2024 तक वेरावल से तथा 07 जुलाई 2024 से 06 अगस्त 2024 तक गांधीनगर से एक स्लीपर श्रेणी का कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।

4. ट्रेन संख्या 19223/19224 गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन में 2 जुलाई से 01 अगस्त 2024 तक गांधीनगर से तथा 06 जुलाई से 05 अगस्त 2024 तक जम्मूतवी से एक स्लीपर श्रेणी का कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।

ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here