बीते दिनो हुई युवती की हत्या के मामले में हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
69
Oplus_131072

उन्नाव। अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना माखी पुलिस द्वारा युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल एक चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बता दे की 28 जून को मोहिनी 22 पुत्री सरदार यादव निवासिनी ग्राम अमलोना थाना माखी जनपद उन्नाव का शव घर के परिसर में शौचालय के पीछे मिला था। जिसके संदर्भ में वादी अजय कुमार पुत्र सरदार यादव निवासी ग्राम अमलोना थाना माखी जिला उन्नाव की दी गयी तहरीर के आधार पर थाना माखी पर मुक़दमा बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में वादी मुकदमा व परिजनों से पूछताछ से घटना कारित करने में वादी मुकदमा अजय के साले अभियुक्त सुनील 27 पुत्र रामलखन नि० ग्राम बाबूखेडा मजरा घुरवाखेडा थाना अचलंगज उन्नाव का नाम प्रकाश में आया। जिसके क्रम में अभियुक्त सुनील कुमार उपरोक्त की 29 जून को मुखबिर की सूचना पर लोहचा मोड़ तिराहे उन्नाव रायबरेली हाईवे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मेरी बड़ी बहन की शादी अजय पुत्र सरदार यादव नि० ग्राम अमलेना थाना माखी उन्नाव के साथ हुई है मृतिका मोहिनी मेरी बडी बहन की छोटी ननद है। मोहिनी से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतिका मोहिनी मुझ पर शादी करने का दबाव बना रही थी चूंकि मेरी शादी हो चुकी थी और मोहिनी मेरे पारिवारिक जीवन में दखल दे रही थी जिससे मैने अपना पीछा छुडाने के लिये मृतिका मोहिनी का गला रेतकर हत्या कर दी और आलाकत्ल चाकू को छिपाकर भाग गया। अभियुक्त सुनील की निशादेही पर रविवार को आलाकत्ल चाकू बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here