पति-पत्नी के 27 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

0
63
Oplus_131072

उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श से 08, महिला थाना से 07, थाना औरास से 03, थाना गंगाघाट, थाना अचलगंज, थाना सोहरामऊ तथा थाना असोहा से 02-02 ,थाना बारासगवर से 01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में, डा0 मनीष सिंह सेंगर, डॉ0 एस के पाण्डेय राजेन्द्र सिंह सेंगर, डॉ0 शशी रंजना अगनिहोत्री, संजय चौरसिया, शिल्पी श्रीवास्तव, श्री अंकित सिंह, श्री स्वास्तिक मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह एवं प्र0नि0 संतोष कुमारी सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना अर्चना जी, मु0उ0नि0 हंसा भदौरिया, म0उ0नि0 मिथलेश वर्मा, म0का0 लक्ष्मी सिंह, म0का0 आरती, म0का0 साधना, म0का0 अंशू रानी, म0का रूबी, म0का0 पूजा यादव, म0का0 पूजा, म0का0 अंजली, म0का0 आकांक्षा, म0का0 दीपा सिंह का विशेष योगदान रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here