उन्नाव। से रामलाल के दर्शन के लिए भक्तों को बड़ी सुविधा मिल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से दो बसों को आवंटित किया जा रहा है। जो सुबह 8 बजे डिपो से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने जानकारी दी है।
अब उन्नाव से अयोध्या धाम की यात्रा करना आसान हो गया है। जब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सदर विधायक की मांग पर सीनियर फोरमैन, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को पत्र भेजकर दो नई बसों को आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर को भी भेजी गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे उन्नाव बस अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना होगी।




