रोडवेज बस ने आटो रिक्शा में मारी टक्कर चार की हुई मौत दो लोगों की हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती

0
67
Oplus_131072

उन्नाव।बांगरमऊ क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग पर कस्बा गंजमुरादाबाद के निकट हरदोई की ओर से आ रही रोडवेज बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो चालक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हुई जिन्हें बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आसपास के लोगों ने रोडवेज बस को पकड़कर पुलिस को सौप दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुचें एएसपी, सीओ, एसडीएम ने घटना की जानकारी ली।

बांगरमऊ से शनिवार दोपहर डग्गामार ऑटो 5 सवारियां बैठकर मल्लावां की ओर जा रहा था। तभी हरदोई उन्नाव मार्ग पर कस्बा गंजमुरादाबाद मरी कंपनी मोड़ पर हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गये। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। घटना में दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब एक कि मौत बांगरमऊ सीएचसी में हुई। मौके पर बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया, कोतवाल राजकुमार, एसडीएम नम्रता सिंह पहुचें। पुलिस ने मृतक सुनील (35) पुत्र गज्जु निवासी खेतहरा, गंज जलालाबाद थाना मल्लावां जनपद हरदोई, श्रीकृष्ण (45) पुत्र गुलाब निवासी पम्पा पुरवा बांगरमऊ, लक्ष्मण (35) पुत्र राम औतार निवासी गांव हजरत मल्लावां जनपद हरदोई तीनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल रामसनेही (60) पुत्र रमई निवासी जोगीकोट थाना बेहटा मुजावर, उन्नाव, ऑटो चालक रामचंद्र (62) पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी बल्लापुर बांगरमऊ कस्बा के मुन्नू मियां तलैया निवासी बबलू (35) और बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट निवासी रामसनेही (60), गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां रामसनेही, रामचंद्र और बबलू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।ऑटो चालक रामचंद्र (62) पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी बल्लापुर बांगरमऊ की भी जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here