सजेती में दंपति को कुल्हाड़ी से काटा: नाली में बेरी के झांखड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल रेफर, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

0
57
Oplus_131072

मृतक अरविंद 

संवाददाता,घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र गांव बीरबल अकबरपुर में जमीन के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे पत्नी गंभीर घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में महिला को कानपुर के जिलास्पताल हैलट रेफर कर दिया महिला गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। सजेती थाना क्षेत्र के अकबरपुर बीरबल गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र हरी प्रसाद 32 घाटमपुर ब्लॉक के गढ़ाथा ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। ड्यूटी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मां ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले मूलचंद्र निषाद से जमीन पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी ममता शनिवार शाम 3 बजे मकान के बाहर बनी कच्ची नाली को साफ कर रही थी, आरोप है, कि मौके दौरान वहां पर मूलचंद्र आया और अरविन्द व मूलचंद्र के बीच नाली में बहाए जाने को लेकर कहासुनी हो गई इसी बीच मूलचंद्र ने अपने घर के पीछे लगे बेरी के पेड़ के झाखड़ काटकर अरविंद के घर पास से निकली कच्ची नाली में पानी रोकने के लिए रख दिए जिसका विरोध अरविंद ने किया जिससे गुस्साए मूलचंद्र ने हाथ में लिए कुल्हाड़ी से अरविंद के गर्दन पर बार कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची पत्नी ममता को भी मूलचंद्र ने कुल्हाड़ी मार दी। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी भेजा जहां डाक्टर ने प्राथमिक के बाद गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

मौके पर पहुंची एडीसीपी अंकिता शर्मा ने मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाते हुए आरोपी पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश!

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मूलचंद्र वअरविंद के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर सन 2021 से विवाद चल रहा है। बीते तीन साल पहले नाप करने पहुंचे राजस्व लेखपाल और कानूनगो के साथ मूलचंद्र ने मारपीट की थी। जिसपर पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मूलचंद्र समेत 5 अन्य की तलाश शुरू की थी। मूलचंद्र पुलिस के डर से कई दिन गांव से फरार रहा था। समय बीतने के बाद मामला ठंडा हो गया।

नाली पर रखे इन झाखड़ों को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या

 

सूचना मिलते मौके पर एडीसीपी अंकिता शर्मा ने घटना की जानकारी जुटाई है। उन्होंने मृतक के परिजनो को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अश्वासन दिया है। परिजनो ने एडीसीपी अंकिता शर्मा से कहा की आरोपी की सख्त से सख्त सजा मिले। जिसके बाद एडीसीपी सजेती थाने पहुंची है। जहां उन्होंने आरोपी मूलचंद्र से पूछ तांछ की है घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। फोरेंसिक टीम की जांच में गले में दो बार कुल्हाड़ी से वार करने की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक टीम को मृतक के शरीर के पास से और कुछ नही मिला है। फोरेंसिक टीम ने खून के कत्थे सहित पास मिली मसाला की पुड़िया उठाई है। घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल की है। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से बीस मीटर खेत में गया। इसके बाद वापस घटनास्थल पर लौट आया। कुछ देर इधर उधर सूघने के बाद डॉग बैठ गया।

 

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन!

कानपुर एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया की मूलचंद्र की जमीन अरविंद के घर के बगल में है। यहां पर बेरी के पेड़ खड़े है। मूलचंद्र अपने घर के पास खड़े बेरी के पेड़ काटकर अरविंद घर के पास कच्ची नाली पर रख दिए जिसका अरविंद की पत्नी ममता ने विरोध किया जिसपर दोनो के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जिससे गुस्साए मूलचंद्र ने ममता के पेट पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह देखकर अरविंद ने मूलचंद्र को पकड़ना चाहा, जिसपर मूलचंद्र ने अरविंद की गर्दन पर दो बार कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया जिससे अरविंद की मौके पर मौत हो गई। वही पत्नी ममता का उपचार कानपुर के हैलट
अस्पताल में जारी है। पुलिस ने अरविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तहरीर मिलने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जायगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here