उन्नाव।बांगरमऊ नगर के माँ जगदीश्वरी मंदिर का वार्षिक उत्सव आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर का भव्य श्रृंगार कर रामचरितमानस का पाठ संपन्न किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
नगर के मोहल्ला भट्ट पुरी स्थित मां जगदीश्वरी देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में मंदिर का भव्य श्रृंगार कर श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया एवं पंडित शशि नाथ अवस्थी के कुशल निर्देशन में मंत्र उच्चारण के बीच हवन पूजन एवं माता जी की महा आरती संपन्न हुई।उसके पश्चात कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।आयोजन करता जगदीश नारायण श्रीवास्तव, ओम नारायण श्रीवास्तव, दीप नारायण श्रीवास्तव, हैप्पी श्रीवास्तव, गोलू श्रीवास्तव, उपेंद्र अवस्थी, अमरेंद्र ऊर्फ बच्चा अवस्थी,ऋषभ अवस्थी, सोनू अवस्थी, रजत अवस्थी एवं मुकेश मिश्रा और नागेंद्र नाथ अवस्थी आदि ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की मुख्य यजमान श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद दिया।




