सरसौल,कानपुर।विकास खण्ड सरसौल के अंतर्गत ग्राम पंचायत महराजपुर स्थित महराजपुर यूथ संगठन के द्वारा गंगा दशहरा पर्व के पावन उपलक्ष्य में महराजपुर चौराहा में शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें महराजपुर यूथ संगठन के पदाधिकारियों ने सुदूर क्षेत्रों से आ रहे यात्रियों तथा आम जनमानस को इस भयंकर गर्मी से बचाव हेतु एवं निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप सैनी, शिवा मिश्रा,भोले शुक्ला,राहुल बाजपेई, दिनकर पाण्डेय, छोटू शुक्ला,अभय मिश्रा,हरिशंकर सविता,छोटू प्रजापति गोपाल कश्यप,जयशंकर सविता,आदि गणमान्य बन्धु भी उपस्थित रहे।





