राष्ट्रीय लोक अदालत का आम जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा जनपद न्यायालय उन्नाव से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

0
51
Oplus_131072

उन्नाव।माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13.07.2024 दिन शनिवार को किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय उन्नाव, परिवार न्यायालय, एम0ए0सी0टी0 न्यायालय, समस्त बाहय न्यायालयय, उपभोक्ता फोरम, राजस्व न्यायालयों, बिजली विभाग, श्रम विभाग, नगर निगम, नगर पालिका, समस्त तहसीलो एवं अन्य सम्बन्धित विभागों में किया जायेगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के शमनीय आपराधिक वाद] उत्तराधिकार से सम्बन्धित सिविल मामले] वाद वापसी के मामले, सुलह/समझौते से निस्तारित होने वाले मामले] बैंक ऋण वसूली प्री-लिटिगेशन वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक मामले, नगर निगम/नगर पालिका अधिनियम, श्रम सम्बन्धी वाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मामले, राजस्व सम्बन्धि मामले, सर्विस मैटर्स, मनरेगा वाद, व्यापार कर वाद, वजन व मापतौल अधिनियम, वन अधिनियम, उपभोगता फोरम वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, एन0आई0एक्ट के वाद, विद्युत एवं जल सम्बन्धी अन्य वाद, आपदा राहत वाद, आयकर वाद, यातायात चालानी वाद आदि मामलों का सुलह समझौते के आधार में निस्तारण किया जायेगा।
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव श्री मनीष निगम द्वारा बताया गया कि प्रचार वाहन न्यायालय परिसर से रवाना किया जा रहा है प्रचार वाहन उन्नाव शहर होते हुये समस्त तहसीलो, ब्लाकों में जाकर आम जन मानस के बीच घर घर जाकर प्रचार प्रसार करेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here