फतेहपुर पुलिस के हत्थे लगे दो बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

0
55
Oplus_131072

फतेहपुर।हुसैनगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाने के उपनिरीक्षक अवधेश सिंह व प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार अपने हमराही सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो बाइकों के साथ दो चोरों को पकड़ लिया। जिन्होने अपने

पुलिस टीम की गिरफ्त में बाइक चोर।

नाम अर्जुन सोनकर पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम बसोहनी थाना हुसैनगंज व शैलेन्द्र सोनकर उर्फ राहुल पुत्र रमेश सोनकर निवासी ग्राम कल्यानपुर बेती थाना डलमऊ जनपद रायबरेली बताया। बाइकों के कागजात मांगने पर दिखा न सके। जिस पर पुलिस बाइकों के साथ अभियुक्तों को थाने ले आई और गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 104/24 धारा 411, 413, 419, 420, 467, 468 भादवि पंजीकृत कर दोनों को न्यायालय भेज दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here