उन्नाव।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना को सकुशल एवं पारदर्शितापूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ शंकर मीणा सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मतगणना स्थल राजकीय भण्डारण गृह दही चौकी का निरीक्षण कर ड्रेस रिहर्सल ,ड्राई रन कराया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना हेतु की गयी तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित प्रभारी अधिकारियों व एआरओज को निर्देश दिये गये कि सभी कार्मिक अपने अपने कार्य एवं दायित्व को भलीभाँति जान ले एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करा ले ताकि मतगणना के समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजीव राज, क्षेत्राधिकारी उन्नाव सोनम सिंह सहित समस्त प्रभारी अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।




