उन्नाव में युवक गर्मी में गश खाकर गिरा हुई मौत, फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहा था युवक

0
86
Oplus_131072

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर नगर निवासी एक युवक शनिवार दोपहर पैदल जा रहा था तभी गर्मी में वह गश खाकर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बता दे की गायत्री नगर निवासी विमल किशोर शनिवार दोपहर राजधानी मार्ग होते हुए जा रहा था तभी आदर्श नगर गली के सामने गर्मी में वह गश खाकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर आसपास के लोगों की भिड़े एकत्र हो गई। घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उन्नाव जिला अस्पताल भेजा है। वही मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति फैक्ट्री से काम करके वापस लौट रहे थे रास्ते में अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here