सरसौल,कानपुर।महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत, महाराजपुर थाने में तैनात दरोगा के बिगड़े बोल , शिकायत करता से बोले,मर्डर हो जाए तो ,हो भरवा देंगे पंचनामा, शिकायत करता और दरोगा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हो गया ,नव हिन्दुस्तान पत्रिका इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है महाराजपुर निवासी सराफा कारोबारी भोलेंद्र सोनी का पड़ोस में रहने वाले हरिशंकर पुत्र स्व श्रीराम और हरिशंकर के बेटे अभिलाष से जमीन के एक मामले में विवाद चल रहा है। गुरुवार को भोलेंद्र सोनी जमीन पर कुछ निर्माण करवा रहे था। आरोप है कि इसी दौरान हरिशंकर और उसके परिवार से विवाद और मारपीट हो गई जिसकी सूचना भोलेंद्र द्वारा महाराजपुर पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंचे महाराजपुर हल्का इंचार्ज हरविंदर बहादुर सिंह से भोलेंद्र ने जान का खतरा होने की शिकायत की और कहा कि उसका मर्डर भी हो सकता है तभी पुलिस कुछ करेगी क्या। इस पर दरोगा हरविंदर बहादुर ने कहा की की मर्डर हो जाएगा तो हम क्या करें ज्यादा होगा तो पंचनामा करवाकर जरूरी कार्रवाई कर देंगे।
भोलेंद्र सोनी के द्वारा आरोप लगाया कि पूर्व में भी दूसरे पक्ष के लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं जिसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं शुक्रवार को उल्टा उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व्यापारी होने के चलते व्यापार संगठन की ओर से इस मामले पर एसीपी से शिकायत की गई है।
एसीपी चकेरी दिलीप कुमार ने मामले की जांच कराकर विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया




