तालाबों और गौशालाओं में बिना पानी के कैसे तड़प रहे हैं,जानवर और जीव -जंतु

0
54
Oplus_131072

उन्नाव।जनपद के नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायतो के तालाब इस समय बिना पानी के खाली पड़े हुए हैं। जिसके कारण जितने भी जीव जंतु और जानवर इतनी गर्मी में किस तरह से बिना पानी के रह रहे हैं। इतनी भीषण गर्मी में सरकार को चाहिए की हर जिले गांव में आदेश करके तालाबों और गौशालाओ मे पानी की व्यवस्था कराई जाए। जिससे जीव जंतु और जानवरों को इतनी भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए वहीं पर बात करने पर नवाबगंज विकासखंड अधिकारी ने बताया कई गांव में पानी की व्यवस्था कर दी गई है अभी हमारे पास लिस्ट नहीं आयी है। और ग्राम सचिवों को निर्देश दे दिए गए और जल्द ही गौशालाओं और तालाब में पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी पूरे नवाबगंज विकासखंड के ग्राम सभा में न जाने कितने जानवर और जीव जंतु को इस भीषण गर्मी में पानी के बिना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहुत सी गौशालाओं का हाल तो ऐसा है की किस तरह से जानवर पानी के बिना परेशान है। सरकार न जाने जीव जंतु और जानवरों के लिए लाखों रुपए खर्च करती है और जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। वहीं पर धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद सरकार, राहुल, मुकेश, विपिन, इन लोगो ने बताया की तालाबों और गौशालाओं में पानी की व्यवस्था कर दी जाए तो जानवर और जीव जंतुओं को पानी से निजात मिल सके बहुत से जीव-जंतु और जानवर पानी के बिना कितने परेशान है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here