सालगिरह के दो दिन पहले लगाई फांसी, मौत

0
72
Oplus_131072

खागा,फतेहपुर।शादी की पहली सालगिरह के दो दिन पहले नवदंपति ने शनिवार देर रात फांसी लगा जान दे दी। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को जानकारी हुई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। किशनपुर थाने के बिकौरा मजरे गुरवल निवासी रामस्वरुप के 26 वर्षीय बेटे लवलेश यादव की शादी 28 मई 2023 को असोथर थाने के कटरा की 22 वर्षीय आरती देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों हंसी खुशी रहते थे। लवलेश नासिक में ही था, शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए नासिक से शनिवार को ही गांव लौटा था। रात

परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।

को खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। रविवार सुबह पिता राम स्वरूप ने बहु को आवाज दी, कमरे से कोई प्रतिक्रिया न आने पर दरवाजे की दराजों से अंदर देखा तो दोनों लटके हुए थे। परिजनों ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी। दोनों परिवारों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर छत में लगे पंखे के छल्ले में साड़ी का फंदा बना दोनों लटक रहे थे। परिजनों ने नीचे उतारा। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी पर पुलिस बाद में मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों से घटना के बारे में जानकारी ली।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here