कानपुर।व्यापारी एसोसिएशन का ग्रीष्मकालीन व्यापारी समागम का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर व्यापारी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चर्चा करते हुए फैसला लिया गया कि इस समय कानपुर जबरदस्त गर्मी का प्राकोप है पारा 47 डिग्री के आसपास आ गया है जिसको देखते हुए आम जनमानस का ध्यान रखते हुए रूहअफजा, शरबत,कच्ची लस्सी का वितरण का फैसला लिया गया जिसका सभी व्यापारियों ने एकमत से अपनी सहमति दी कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यापारियों एवं पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि बाजारों एवं दुकानों पर ग्राहकों,राहगीरों,एवं समस्त व्यापारियों के लिए शरबत कच्ची लस्सी,ठंडे जल व पेठे का वितरण किया जायेगा जिससे इस भीषण गर्मी में आम जनमानस एवं व्यापारियों को हमारे इस प्रयास से आमजन को थोड़ी राहत मिल सके।
कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल एवं संरक्षक विजय कपूर ने कहा कि कानपुर व्यापारी एसोसिएशन कि यह सराहनीय पहल है तथा हमारे द्वारा भी जो सहयोग होगा हम करने के लिए तैयार हैं तथा जो भी इस नेक कार्य में आगे आना चाहता है उसका स्वागत है बैठक में प्रमुख रूप से कानपुर व्यापारी
एसोसिएशन के चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल,संरक्षक विजय कपूर,अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष रोमी अरोड़ा,संयोजक सरबजीत सिंह,सलाहकार रविन्द्र सिंह,सलाहकार कपिल सब्बारवाल,गुलशन गांधी,गौरव बजाज,श्याम गुप्ता,राजेश ग्रोवार,इन्द्रपाल सिंह,गुलशन कलारा,अवधेश प्रताप सिंह, अमित एव संगठन के सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।




