संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसा युवक हालत गंभीर

0
60
Oplus_131072

उन्नाव।अज्ञात कारणों के चलते 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से आग की लपटों से झुलस गया। जिसे परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गम्भीर हालत में कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बांगरमऊ क्षेत्र के फरीदपुर कट्टर गांव निवासी विमल 36 वर्ष पुत्र मुन्नू सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गम्भीर रूप झुलस गया। भाई धीरू सिंह व अन्य परिजनों ने आज बुधवार दोपहर उसे बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गंभीर झुलसे युवक के परिजनों द्वारा कोई भी जानकारी बताने से इंकार कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक विवाहित है। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ सुनील राठौर ने बताया कि युवक के केरोसिन तेल की बदबू आ रही है। जिसके कारण वह आज से लगभग 74% झूलस चुका है। जिसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here