पण्डित गोपीनाथ दीक्षित का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया वक्ताओं ने किया याद

0
75
Oplus_131072

उन्नाव।विकास पुरुष एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री पण्डित गोपीनाथ दीक्षित की जन्म शताब्दी बांगरमऊ नगर के लखनऊ रोड स्थित गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाई गई। उनकी पुत्री आरती बाजपाई ने उनके चित्र पर तिलक लगा माल्यार्पण किया। इसके पश्चात समारोह में आए क्षेत्र के वरिष्ठ लोगो ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।

इस अवसर पर आए सैंकड़ों लोगों ने पण्डित जी के जीवन एवम उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा जिले में विकास की जो रूपरेखा उन्होने खींची थी वह आज जिले की पहचान बन गई है। अग्निशमन केन्द्र, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, जवाहर नवोदय विद्यालय, इन्दिरा गांधी डिग्री कॉलेज, गंगा नदी पर पुल, सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दूध डेयरी, सई नदी का पुल, आदि का निर्माण उन्ही की देन हैं। इसी के चलते बांगरमऊ की जिले में अलग पहचान बनी। एडवोकेट शैलेन्द्र शुक्ला ने कहा पण्डित जी के जैसा कर्मठ , दृढ़ संकल्पी, मेहनतकश व ईमानदार नेता मैंने आज तक नहीं देखा। उनकी ललक हमेशा जन कल्याणकारी रही। यही कारण है कि उनके समय में हुए विकाश कार्य आज भी क्षेत्र की पहचान बने हुए हैं। उनके बाद से विकास की कोई रूपरेखा ही नहीं बनी।
इस मौके पर विनोद दीक्षित, आशीष त्रिपाठी, पण्डित ऋषि कांत मिश्र शास्त्री, विदुषी बाजपाई, सहित तमाम लोगों ने स्व दीक्षित के संसमरनो पर प्रकाश डाला। संचालन आरती बाजपाई ने किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here