कानपुर।महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकठिया पुरवा चौकी महोली मोड़ स्थित विराट ढाबा के सामने हादसा हो गया जिसमें कानपुर की तरफ से फतेहपुर जा रही कार ने खड़ी डीसीएम में जा घुसी जिससे मां बेटा और मौसी की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 5 साल की बच्ची सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,घायलों को उपचार के लिए काशीराम भर्ती कराया गया जानकारी के मुताबिक तौहीद कादरी उम्र लगभग 50 वर्ष दिल्ली में बिजनेस करते थे रविवार को वह अपने परिवार के साथ कानपुर कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे सोमवार को सुबह अपने गांव खेहरही गांव (खागा )जा रहे थे तभी महाराजपुर क्षेत्र के विराट ढाबा के पास तेज रफ्तार कार ने खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी,टक्कर इतना भीषण था कि अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में गाड़ी चला रहे अदनान पुत्र तौहीद कादरी उम्र 23 साल नूर फातिमा पत्नी तौहीद कादरी रीना पत्नी लकी उम्र 26 वर्ष,तौहीद उम्र 50 वर्ष और अमायरा उम्र 5 वर्ष पुत्र लकी गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने नूर फातिमा उम्र 40 वर्ष अदनान उम्र 23 वर्ष व रीना 26 वर्ष पत्नी लकी को मृत घोषित कर दिया वही तोहीब उम्र 50 वर्ष ,5 साल की अमायरा को गंभीर चोटे आई है चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है
महाराजपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी




