उन्नाव।भारत विकास परिषद ब्रह्मावर्त प्रांत मोटेश्वर शाखा सफीपुर ने आज सफीपुर नगर में स्टेट बैंक शाखा परिसर के निकट कैंप लगाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए तपती धूप में लोगो को शरबत पिलाकर लोगो से आगामी13 मई को अपने अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई ने दीप प्रज्वलित कर मां भारती एवम स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए किया।इस मौके पर शिक्षक पत्रकार दिवाकर द्विवेदी,संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,संजीव गुप्ता,विरेंद्र अगिनहोत्री दुल्लर,हरिपाल सिंह,महिला शाखा अध्यक्ष कंचन गुप्ता,सौरभ तिवारी,राकेश कुमार गुप्ता (मुन्ना भइया)विनीत कुमार गुप्ता,दीपक ओमर,श्याम जी मिश्रा,गणेश शंकर सिंह,अमरनाथ पांडेय,राजीव गुप्ता,प्रेम नारायण तिवारी,सतीश कुमार गुप्ता,आदि भारत विकास परिषद के पदाधिकारी एवम सदस्य मौजूद रहे।




