आवासीय विद्यालय में स्वच्छता की बच्चो को दिलाई गई शपथ

0
47
Oplus_131072

उन्नाव।स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंजमुरादाबाद नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आज जागरूकता अभियान/ स्वच्छ सर्वेक्षण 2024- 25 से संबंधित नगर पंचायत द्वारा एक कार्यक्रम कर सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही सबको स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

नगर पंचायत गंजमुरादाबाद के अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह के आदेश पर नगर में स्वच्छ भारत अभियान/ स्वच्छ सर्वेक्षण 2024- 25 से संबंधित एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी नगर वासियों के साथ ही नगर के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज इसी क्रम में नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सभी बच्चों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 व स्वच्छता के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई। नगर पंचायत के कार्यालय सहायक फजलुर्रहमान ने सभी नगर वासियों के साथ ही सभी छात्र-छात्राओं से भी स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सहयोग देने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। स्वच्छ सर्वेक्षण व स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारी फजलुर्रहमान, निशांत कुशवाहा के साथ ही विद्यालय का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।
उधर नगर पंचायत गंजमुरादाबाद की अध्यक्ष रूबी खातून व अधिशासी अधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर नगर में स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर के कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर नागरिकों को साफ-सफाई के संबंध में जागरूक किया गया।
जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए फजलुर्रहमान ने कहा कि स्वच्छता के कार्य में जनसाधारण के सहयोग की सदैव जरूरत रहती है। गली, मोहल्ले व शहर साफ सुथरा रहे इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। हर जगह कचरा डालने और फैलाने से बचना होगा। प्लास्टिक, पॉलिथीन , घरों के कचरे को सड़कों पर फेंकने की आदत छोड़नी होगी। कचरा, कचरा पात्र में ही डालने की आदत डालनी होगी। साथ ही सड़कों पर कचरा फेंकने वालों को समझ कर ऐसा करने से रोकना होगा ताकि शहर स्वच्छ रहे और लोग बीमारियों से दूर रह सकें। इस मौके पर नगर वासियों के साथ ही कार्यालय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here