डीएसएन कॉलेज उन्नाव के भूगोल विभाग में हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह

0
118
Oplus_131072

उन्नाव।डी एस एन कॉलेज, उन्नाव के भूगोल विभाग द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन एवं विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार का वितरण किया गया। समारोह में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त सताक्षी पांडे द्वितीय स्थान प्राप्त श्रद्धा यादव एवं कुमारी सविता तृतीय स्थान प्राप्त कुमारी लवीना तथा चतुर्थं स्थान प्राप्त रामांश गुप्ता को सम्मानित किया गया। विभाग द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। विभाग ने पूर्व छात्र सम्मेलन भी किया। जिसमे पूर्व छात्र मोहित सिंह, सौरभ शुक्ला, रवि कुमार, अंकित गौर,कु. शालू प्रियांशी ओमर, शमीम सिद्दीकी आदि छात्र छात्राओं ने विभाग में अध्ययन के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया तथा वर्तमान छात्रों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नवीन एवं पूर्व छात्रों के मध्य सेतु का काम करेगा तथा अध्ययन वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों को रचनात्मक क्रियाकलाप करने के लिए प्रेरित करेगा। प्राचार्य प्रोफेसर कुलदीप गुप्ता ने पूर्व छात्र सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हेतु विभाग को बधाई दी तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में प्रो.पवन श्रीवास्तव,डॉ. राजेश श्रीवास्तव,प्रो. सतीश सिंह,प्रो. विनय यादव, डॉ. अंजना शुक्ला, डॉ. शैली गुप्ता,डॉ. हरिशंकर यादव, डॉ.आकांक्षा श्रीवास्तव,डॉ. तूलिका रानी, डॉ. राकेश चौरसिया,डॉ. अनुज निर्मल एवं विभागीय कर्मी अनुराग सिंह राम कुमार उपस्थित रहें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here