ईओ ने कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक

0
60
Oplus_131072

उन्नाव।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की जमीनी स्तर पर बेहतर तैयारियों हेतु शनिवार को अधिशाषी अधिकारी अरविंद सिंह ने नगर पंचायत गंजमुरादाबाद कार्यालय के कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 टूल किट गाइडलाइन से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही इससे संबंधित गतिविधियां आयोजित करने के बारे में रूपरेखा भी बनाई गई।


अधिशाषी अधिकारी अरविंद सिंह ने आज समीक्षा बैठक में बिंदवार सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर की अच्छी रैंक आनी चाहिए, इसके लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही व हीलाहवाली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर लिपिक प्रतीक वर्मा, आजाद हुसैन, सदरे आलम, शीबा खान, फजलुर्रहमान, कुलदीप शर्मा, राघव मिश्र, पुनीत कुमार शुक्ला, निशान्त कुशवाहा, विवेक कुमार, आफताब आलम, कृष्ण पाल साहित सभी संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here