धूमधाम से मनाया गया मां संतोषी का वार्षिकोत्सव

0
48
Oplus_131072

उन्नाव।बांगरमऊ नगर के मोहल्ला खत्रियाना स्थित मंदिर में आज मां संतोषी का 55 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आज प्रातः 9:00 बजे से मंदिर प्रांगण में यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां समर्पित की गईं और बाद में माता जी का श्रृंगार कर विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। साथ ही कन्या भोज भी संपन्न हुआ।

सायंकालीन बेला में उन्नाव की गुप्ता एंड पार्टी द्वारा माता जी की चौकी में गुणगान किया गया। पार्टी द्वारा चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी, कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना” आदि कीर्तन प्रस्तुत करने पर श्रोता भक्त झूम उठे। मंदिर के पुजारी सक्षम शुक्ल द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था चंद्र प्रकाश शर्मा चंदू, सुधीर कुमार मिश्रा, पूजा, श्याम किशोर शुक्ला, इशांत मिश्रा, अनू गुप्ता व सूरज मराठा ने सम्हाली।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here