वोटर जागरूकता व शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

0
50
Oplus_131072

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। शनिवार को राजेंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में वोटर जागरूकता एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन केशव मधुवन वाटिका मे आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
राजेन्द्र अवस्थी ने उपस्थित सभी जनमानस से अनुरोध किया कि आगामी लोक सभा चुनाव 13 मई 2024 को आप सभी को 100 प्रतिशत मतदान करना है। आपका एक एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है बिना किसी सिथिलता के इसे आवश्यक कार्य समझते हुए मतदान के दिन सबसे पहले वोट डाल कर भारत के विकास, समृद्धि और गौरव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना है। उन्होंने कहा कि हमे जगरूर होकर अपने परिवारीजन, पड़ोसियों, संबंधियों, मित्रो, परिचितों आदि को भी मतदान हेतु जागरूक कर पूर्ण मतदान का प्रयास करना है। इसी क्रम में श्याम बिहारी शर्मा ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है यह हमारा अधिकार ही नहीं दायित्व भी है। हमे अपने भारतीय धर्म, संस्कृति व संस्कारों की रक्षा हेतु मतदान अवश्य करना है और करने के लिए प्रेरित करना है। जागरूकता अभियान के दौरान प्रमुख रूप से श्रीराम उत्तम,राम प्रकाश पाण्डेय,राम देव शुक्ला, योगेश कुमार दीक्षित, सी बी मिश्रा, रवि प्रकाश गुप्ता, बी के तिवारी, ओम प्रकाश गौतम,राजेश त्रिवेदी, कप्तान सिंह,धनराज सिंह चंदेल,डॉक्टर वंदना ,सीमा शुक्ला, पिंकी त्रिवेदी आर के त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here