अलग अलग गांवो में वृद्ध महिला व युवती ने निगला जहरीला पदार्थ

0
55
Oplus_131072

उन्नाव।बांगरमऊ नगर की एक युवती ने जहां अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की वृद्धा ने घरेलू कलह के कारण अपने घर में रखा पेंट पी लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। युवती और वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

नगर के हरदोई मार्ग स्थित पुरानी पानी की टंकी के निकट निवासी राम विष्णु की 26 वर्षीय पुत्री प्रीती ने आज शुक्रवार को घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन आनन-फानन उसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के साहिबा पुर निवासिनी वृद्धा महारानी 65 वर्ष पत्नी तुलई ने आज घरेलू कलह के चलते घर में रखा पेंट पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे यहां के सरकारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here