दबंगों के द्वारा तालाबी नंबर एवं सुरक्षित जमीन पर कर रहे कब्जा,पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी को दिया तहरीर

0
71
Oplus_131072

फतेहपुर।जनपद के विकास खंड बहुआ क्षेत्र के कंजरनपुर मजरे डुंडरा परगना अयाह–शाह तहसील फतेहपुर ने जिलाधिकारी को लिखित तहरीर दिया है जिसमें उसने बताया कि आराजी नंबर 441 बंजर व आराजी नंबर 442 तालाब हेतु सुरक्षित जमीन है। जिसमें पीड़ित के गांव का राहुल,अनुरुद्ध पुत्रगण स्व० मेड़ी लाल बिना किसी हक के बंजर भूमि को लेते हुए तालाबी नंबर पर अवैध रूप से कब्जा कर रहा है।पीड़ित ने बताया कि उक्त लोगों को कब्जा किए जाने से मना किया जाता है तो उक्त लोग लड़ाई झगड़ा करने लगते हैं,जहां इस संबंध में थाना गाजीपुर में सूचना दी गई लेकिन थाना से कोई नहीं गया है।जहां आज 16 अप्रैल को पीड़ित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए किसी सक्षम अधिकारी से मामले की जांच कर ग्राम सभा की सुरक्षित जमीन को खाली करवाए जाने की गुहार लगाई है तथा उक्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किए जाने एवं न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here