घाटमपुर में चुनाव से पहले सपा नेता विजय सचान ने पार्टी से दिया इस्तीफा,30 वर्षो से पार्टी में दे रहे थे सेवा

0
67
Oplus_131072

संवाददाता:घाटमपुर। लगभग तीस वर्षों से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे सपा के कार्यकारणी सदस्य विजय सचान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स कर अपना इस्तीफा भेज दिया है। विजय सचान के चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ने से अकबरपुर लोक सभा सीट में होने वाले आगामी चुनाव पर असर पड़ेगा। विजय सचान का आरोप है, कि दिन रात पार्टी के हित में काम किया। लेकिन पार्टी के उन्हे कोई तवज्यों नही दिया चर्चा है, कि वह बहुत जल्द थामेंगे,भाजपा का दामन

समाजवादी पार्टी को मजबूत करने वाले पार्टी के नेता व विशेष कार्यकारणी सदस्य विजय सचान ने पार्टी के गति विधियों से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। नेता विजय सचान ने समाजवादी पार्टी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है,उन्होंने बातचीत में बताया कि बीते वर्ष 2022 में वह भोगनीपुर विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। वहां पर जातिगत वोट बैंक कुर्मी समाज का 35 हजार था। जिसमें उनकी अच्छी खासी पकड़ थी, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट नही मिला, फिर भी वो पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे है। विधानसभा चुनाव में चित्रकूट सहित अन्य विधानसभा चुनाव में प्रभारी बनाया जिसके लिए पार्टी के हित में काम किया। उनका आरोप है, कि बीते समय घाटमपुर नगर पालिका से समाजवादी पार्टी के टिकट अपनी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया पार्टी वोट न मिलने के कारण वह महज 82 वोट से चुनाव हार का सामना करना पड़ा,कई बार प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने की इच्छा जाहिर की लिकिन वह भी अनसुना करते रहे। श्री राम मंदिर उत्सव में पार्टी ने शामिल न होकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है,जिसके चलते पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है, उन्होंने अपना इस्तीफा फैक्स कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष कानपुर को इस्तीफा भेज दिया है। सपा के विशेष कार्यकारणी सदस्य के पद पर कार्यरत नेता विजय सचान का चुनाव के ठीक पहले इस्तीफा देने की बात से यह तो साफ हो रहा है,कि वो भाजपा का दामन थाम सकते है। उन्होंने नव हिंदुस्तान टीम से बातचीत में बताया कि दो,तीन दिन में वह दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं,जब कि उनसे भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी उनका सहयोग करेगी। वह भी आगामी लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन देने का काम करेंगे। बोले दो तीन दिन में यह भी स्पष्ट हो जायेगा


घाटमपुर में लगभग तीस वर्षों से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे सपा के विशेष कार्यकारणी सदस्य विजय सचान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स करके अपना इस्तीफा भेज दिया है,विजय सचान के चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ने से लोकसभा अकबरपुर सीट में होने वाले आगामी चुनाव पर पड़ेगा। विजय सचान का आरोप है, कि उन्होंने दिन रात पार्टी के हित में काम किया। लेकिन पार्टी के उन्हे तवज्यों नही दिया। इसके चलते उन्होंने पार्टी से स्तीफा दिया है। चर्चा है, की वह जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here